सरगुजा

शुभम पुन: व्यापारिक संगठन कैट के प्रदेश मंत्री नियुक्त
15-Feb-2022 8:34 PM
शुभम पुन: व्यापारिक संगठन कैट के प्रदेश मंत्री नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,15 फरवरी।
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स(कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी भरतिया व राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खण्डेवाल की सहमति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने सरगुजा में व्यापारी हित मे वर्षों से कार्य कर रहे शुभम अग्रवाल को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।

शुभम पूर्व में भी प्रदेश मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं व वर्तमान में चैम्बर ऑफ कॉमर्स में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। कैट के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व ने शुभम की सक्रिय भूमिका व व्यापारियों से जुड़ाव के कारण पुन: प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया, ताकि व्यापारी संगठन में मजबूती बनी रहे व व्यापारी हित में शासन प्रशासन के समक्ष व्यापारियों की बात रख कर उनकी परेशानियों को दूर कर सके। शुभम का प्रदेश मंत्री का कार्यकाल 2023 तक होगा।

शुभम अग्रवाल ने प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश मंत्री का जो प्रमुख दायित्व दिया गया है, उससे वे सरगुजा का व्यापारियों की परेशानी दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे चाहे सरगुजा के शासन प्रशासन तक बात पहुँचानी हो या राजधानी तक। शुभम के प्रदेश मंत्री बनने पर व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट