सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,11 फरवरी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सरगुजा संभाग के सहसंयोजक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर नगर के वार्ड- 11 मध्य बाजार में स्थापित उनकी प्रतिमा पर दीप दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आर के पटेल ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था एवं उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे वे भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगाअनुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे, जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।
रमन अग्रवाल ने कहा कि आज इस अवसर पर हम सब को उनके बताए पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने हमेशा देश को सशक्त बनाने की विचारधारा के साथ कार्य किया। उनके बताए मार्ग आज भी हम सब के लिए प्रेरणा है।
इस दौरान शैलेश गुप्ता, पार्षद राजेश सोनी,मुकेश जैसवाल, विजय रावत ,मेंहि लाल आयाम, सुभाष गुप्ता अनूप कश्यप, अंकित गुप्ता राजेश्वर गुप्ता, मनी पासवान राम ध्यान,ओम गुप्ता, अजय केशरी,बालकेश प्रजापति, नन्दु रवि,सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


