सरगुजा

भाजपा किसान मोर्चा ने धान खरीदी का समय बढ़ाने व मुआवजा को ले किया धरना-प्रदर्शन
01-Feb-2022 8:29 PM
भाजपा किसान मोर्चा ने धान खरीदी का समय बढ़ाने व मुआवजा को ले किया धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,1 फरवरी।
धान खरीदी केंद्र लखनपुर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी समय बढ़ाने, असमय बारिश से फसल नुकसान मुआवजा की मांग व अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना देकर तहसीलदार कलावती को ज्ञापन सौंपा गया।

लखनपुर विकासखंड के समस्त धान खरीदी केंद्र में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा लखनपुर ,जमगला, चांदो, लहपटरा , पुहपटरा एक दिवसीय धरना देकर तहसीलदार कलावती एवं धान समिति प्रबंधक को ज्ञापन दिया गया धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाया जाए रवि फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए असमय वृष्टि ओला एवं बारिश से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति तत्काल किया जाए।लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाए पिछले वर्ष धान की बकाया राशि 2 वर्ष की बकाया बोनस राशि प्रदान करें यह सभी मांगे कर 3 दिवस के अंदर मांग पूरी नहीं करने पर भारतीय जनता पार्टी की किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व सरगुजा सांसद कमल भान सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, भाजपा महामंत्री सतनारायण साहू,  राजेंद्र जयसवाल, लक्ष्मण साहू, समीम खान, महिपाल राजवाड़े मुकेश ठाकुर काम कामेंद्र राजवाड़े नसरत अली कामेश्वर राजवाड़े मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट