सरगुजा
युकां की जिला- ब्लॉक कार्यकारिणी भंग, जल्द नई कार्यकारिणी
05-Jan-2022 8:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 5 जनवरी। भारतीय युवा कांग्रेस सरगुजा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने संगठन में नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे एवं संगठन की मजबूती के लिए जिले की समस्त कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया है। आगामी दिनों में पार्टी के चुनाव में नए सिरे से नियुक्तियां एवं कार्यकरिणी का विस्तार किया जाएगा और कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा।
अजय सिंह ने बताया कि ब्लॉक की समस्त कार्यकरिणी अब ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के अनुशंसा पर की जाएगी। आज दिनांक से सरगुजा जिले की समस्त कार्यकरिणी एवं ब्लॉक की समस्त कार्यकरिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। आगामी दिनों में जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


