सरगुजा

सरगुजा संभाग की शालाओं में नियमित सहित 731 प्राचार्य पदस्थ
05-Jan-2022 8:10 PM
सरगुजा संभाग की शालाओं में नियमित सहित 731 प्राचार्य पदस्थ

अम्बिकापुर,5 जनवरी। सरगुजा संभाग के हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में नियमित सहित 731 प्राचार्य पदस्थ है। इनमें 183 नियमित तथा 548 प्रभारी प्राचार्य शामिल हंै।

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग में 336 हाईस्कूल है तथा 395 हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित है। 42 हाईस्कूल तथा 141 हायर सेकेंडरी स्कूल में नियमित प्राचार्य पदस्थ है। शेष शालाओं में शाला के वरिष्ठ व्याख्याताओं को प्राचार्य का प्रभार दिया गया है।

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने बताया कि संभाग के प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु योग्य व्याख्याताओं के प्रस्ताव आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय को प्रेषित की जा चुकी है। संचालनालय स्तर पर पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है तथा शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट