सरगुजा

एनीकट गेट में फंसा मिला शव
22-Nov-2021 8:41 PM
एनीकट गेट में फंसा मिला शव

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज,22 नवम्बर। एनीकट गेट के ओवरफ्लो दीवार से जा रहे पानी में आज शाम करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का शव फंसा था। इसकी खबर नगर में फैलते ही सैकड़ों की संख्या में वहां लोग जमा हो गए। शाम 6 बजे समाचार लिखे जाने तक शव किसका था पता नहीं चल पाया था। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनीकट के गेट के ओवरफ्लो दीवार जहां से पानी जा रहा है उसी दीवार में 55-60 वर्षीय व्यक्ति का शव फंसा था।  जिस पर शाम 4.30 बजे के करीब ड्यूटी में तैनात स्वच्छता दीदी किरण पासवान की नजर पड़ी, जिनके द्वारा तत्काल इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। वहीं पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को भी सूचना मिलने पर तत्काल उनके निर्देश पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक शव किसका था, पता नहीं चल पाया।


अन्य पोस्ट