सरगुजा

पौनी पसारी बाजार में परम्परागत व्यवसायियों ने सुनी लोकवाणी
14-Nov-2021 8:22 PM
पौनी पसारी बाजार में परम्परागत व्यवसायियों ने सुनी लोकवाणी

अम्बिकापुर,14 नवम्बर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी के 23वीं कड़ी को अम्बिकापुर के गांधीनगर स्थित पौनी पसारी बाजार में  रविवार को विभिन्न व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सुनी। मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में उद्यमिता और जनसशक्तीकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल विषय पर बात की।

इस कड़ी में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अम्बिकापुर के प्रोफेसर डॉ. अनिल सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गवर्नेन्स इंडेक्स सर्वे में देश में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री का स्थान प्राप्त होने पर बधाई दी। उन्होंने प्रदेश में विकास, स्थिरता और कोविड 19 के बेहतर प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री की तारीफ की।

लोकवाणी को जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड मुख्यायल एवं ग्राम पंचायत  मुख्यालयों में  भी उत्साह से सुना गया।


अन्य पोस्ट