सरगुजा

दीपावली की तैयारी में खिलाड़ी, रंगोली से खेल के प्रति जताई आस्था
03-Nov-2021 9:54 PM
दीपावली की तैयारी में खिलाड़ी, रंगोली से खेल के प्रति जताई आस्था

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,3 नवंबर। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ विगत 17 वर्षों से खिलाडिय़ों के साथ दीपावली मनाते हुए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी छोटी दीपावली की सुबह ग्राउंड की साफ-सफाई करने के लिए जुट जाते हैं। बालिका खिलाड़ी  बास्केटबॉल खेल की विभिन्न आकृतियों के द्वारा खूबसूरत रंगोलियों से बास्केटबॉल ग्राउंड को सजाते हैं। बालिका खिलाड़ी मिलकर रंगोली बनाते हैं।

सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव व राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ 17 वर्षों से बास्केटबॉल ग्राउंड पर दीपावली रंगोली बनाकर व दीप प्रज्वलित करके मनाते आ रहे हैं। बास्केटबॉल ग्राउंड पर छोटी दीपावली व दीपावली के दिन बास्केटबाल ग्राउंड पर लगभग 1000-1000 दीप प्रज्वलित करके बॉस्केटबॉल ग्राउंड को दीपों से सजाया जाता आ रहा है। प्रत्येक वर्ष बालक - बालिका खिलाडिय़ों का तैयारी व लगन देखते ही बनता है इससे खिलाडिय़ों का खेल व ग्राउंड के प्रति प्रेम व आस्था बढ़ता है।


अन्य पोस्ट