सरगुजा

नाबालिग से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार
27-Aug-2021 8:40 PM
    नाबालिग से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 27 अगस्त। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम की 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ 22 अगस्त की दोपहर हुए छेड़छाड़ के मामले में लखनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त की की दोपहर लगभग 12.30 बजे  नाबालिग किशोरी पैदल नहर सडक़ से अपने गांव वापस आ रही थी, उसी समय सोनू कुमार उम्र 20 वर्ष व शैलेश कुमार उम्र 18 वर्ष ने किशोरी का रास्ता रोककर छेड़छाड़ किया था।

घटना के बाद नाबालिग किशोरी अपने परिजनों के साथ लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया था। लखनपुर पुलिस अपराध पंजीबद्ध करते हुए दोनों आरोपी युवको सोनू कुमार रजवाड़े व शैलेश कुमार रजवाड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

 इस पूरी कार्र्रवाई में लखनपुर थाना प्रभारी संदीप कौशिक, उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक दिलबोधन सिंह पोर्ते, इंद्रदेव भगत, आरक्षक दिलसुख लकड़ा ,अजय शर्मा, रविंद्र साहू सहित अन्य आरक्षक सक्रिय रहे।


अन्य पोस्ट