सरगुजा

रविशंकर त्रिपाठी सेवा समिति ने पौधों का मनाया जन्मदिन
27-Aug-2021 8:34 PM
  रविशंकर त्रिपाठी सेवा समिति ने  पौधों का मनाया जन्मदिन

   बच्चों की मौजूदगी में काटा केक    

अंबिकापुर, 27 अगस्त। स्व. रवि शंकर त्रिपाठी सेवा समिति ने रुनझुन तालाब में पौधों का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बच्चों की मौजूदगी में केक काटा गया।

ज्ञात हो कि स्व. रविशंकर त्रिपाठी सेवा समिति के द्वारा रुनझुन तालाब को गोद लेकर 25 अगस्त 2016 को यहां वृक्षारोपण कर उद्यान को विकसित किया गया था। हर वर्ष की तरह 25 अगस्त को इन वृक्षों का जन्मदिन बच्चों की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया। बच्चों के लिए चाट, फुलकी एवं मिष्ठान की व्यवस्था समिति के द्वारा की गई थी। पूरे वृक्षों को गुब्बारे से सजाया गया था। बच्चे उत्साहित दिखे।  इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में पेड़ों के महत्व एवं उनके प्रति हमारी जवाबदारी वृक्षारोपण उनका देखरेख को बताने का प्रयास किया जाता है। समिति सभी नागरिकों से अपील करती है कि वृक्षारोपण करें एवं उनका सही तरीके से देखभाल कर शहर को स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराने में योगदान दें।

कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह ,आकाश गुप्ता, राजेश कश्यप, विशाल गोस्वामी, हर्ष जयसवाल, प्रिंस जायसवाल, कुंदन केसरी, संतोष सिंह ,विकास जयसवाल, राजू सोनी सहित अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट