सरगुजा
धर्मांतरण के विरूद्ध भाजयुमो का जनजागरण, पदयात्रा आज
24-Aug-2021 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 24 अगस्त। भाजयुमो प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजयुमो सरगुजा का धर्मांतरण के विरूद्ध जनजागरण पदयात्रा 25 अगस्त को स्थानीय राम मंदिर से सुबह 11 बजे भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में निकलेगी।
यह जानकारी देते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय तोमर एवं नगर मंडल अध्यक्ष निशांत सिंह शोलु ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते धर्मांतरण के विरूद्ध प्रदेश संगठन के आह्वान पर धर्मांतरण जनजागरण पदयात्रा का आयोजन भाजयुमो सरगुजा ने किया है, जिसमें पार्टी संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ साथ आम जन मानस भी हिस्सा लेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी भाजपा व मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता को भी जनजागरण पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


