सरगुजा
अफसरों को गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के निर्देश
24-Aug-2021 7:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 24 अगस्त। कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा जिले में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत संचालित गौठानों में निर्मित वर्मी टांका में समय पर गोबर भराव एवं उसके उचित रख-रखाव, टांका में केचुआ की पर्याप्त उपलब्धता, निर्मित खाद की छनाई एवं गौठानों में संचालित अन्य गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आदेशित किया गया है।
कलेक्टर ने इस हेतु डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी यशपाल प्रेक्षा, सहायक संचालक कृषि जी.एस. धु्रर्वे एवं बॉयोटेक लैब के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार शर्मा को दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर ने नियुक्त अधिकारियों को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित रहने कहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


