सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 22 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के द्वारा आज अंबिकापुर के मुख्य मार्गों पर पदयात्रा का आयोजन जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में किया गया। भाजयुमो द्वारा बिजली दरों में बढ़ोतरी, अघोषित बिजली कटौती, भूपेश सरकार की वादाखिलाफी एवं कुनीतियों के विरोध में इस लालटेन पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें जयस्तंभ चौक से लेकर घड़ी चौक तक लालटेन जलाकर कांग्रेस के विकास कार्य को खोजा गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि आज 32 महीने कांग्रेस सरकार के पूर्ण हो चुके हैं, मगर विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं रखा गया है। अपने जन घोषणा पत्र में उन्होंने कई लोग लुभावने वादे किए थे, जिसे सरकार पूरे करने में नाकाम है और सरकार सिर्फ कुर्सी दौड़ में लगी है, उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि आज भारतीय जनता युवा मोर्चा कांग्रेस सरकार की नीतियों को आईना दिखाने के लिए इस लालटेन यात्रा का आयोजन की है। बिजली की दरों में वृद्धि अघोषित बिजली कटौती भूपेश सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में हम सब युवा साथी आज लालटेन लेकर भूपेश सरकार के विकास कार्य को खोजने सडक़ पर निकले हैं, आज युवा ठगा सा महसूस कर रहा है। 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर कर उन्हें बेवकूफ बनाया गया है।कांग्रेस की आपसी रंजिश के कारण जनता त्रस्त है और उन्हें आने वाले चुनाव में हम युवा साथि उखाड़ फेंकेंगे।
इस दौरान जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता,प्रशांत शंकर मंजूषा भगत,अरुणा सिंह, सर्वेश तिवारी, सालेम,दीक्षा अग्रवाल ,प्रिया सिंह ,अंशुल श्रीवास्तव ,संजीव वर्मा ,रोचक गुप्ता ,सानू कश्यप ,विकास शुक्ला, वीर सोनी ,अखिल साय, नितिन गुप्ता, राहुल गुप्ता, हर्ष जायसवाल,अनुराग शुक्ला ,धीरज सिंह , श्रीधर केसरी,विनाल गुप्ता,अनीश सिंह भूपेश यादव, लपू कश्यप, अविनाश कुशवाहा, दिव्यांशु केसरी ,अमित पांडे, अनिरुद्ध मिश्रा ,दिग्विजय सिंह ,मुनेश्वर यादव, गौरव मिश्रा,निशांत सिंह,रवि सोनी दीपक यादव, अंकित तिर्की, सुनील यादव, मनीष दुबे, सौरव मिश्रा, दीपू पांडे, प्रिंस गुप्ता ,सतीश गुप्ता, विनय सोनी ,अभिजीत पांडे, प्रिंस कश्यप, प्रिंस दुबे, प्रियांशु, दीपक पैकरा हनी दुबे ,रौनी मिश्रा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


