सरगुजा

कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
18-Aug-2021 11:29 PM
 कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 18 अगस्त। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के आह्नान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश यूथ कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जिला महिला कांग्रेस कमेटी, जिला यूथ कांग्रेस सरगुजा, जिला एनएसयूआई सरगुजा ने आज सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।

कांग्रेसियों का कहना है कि राज्यसभा में कांग्रेस की महिला सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। राज्यसभा सांसद छाया वर्मा एवं फूलोदेवी नेताम को चोट आई है। इस घटना की जिला युवा कांग्रेस कड़ी निंदा करता है। मोदी सरकार के खिलाफ काली पट्टी लगाकर पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया ।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ,महापौर अजय तिर्की, , महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सांध्या रवानी, अम्बिकापुर शहर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा यूथ कांग्रेस सरगुजा जिला अध्यक्ष अजय सिंह शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सतीश बारी, उत्तम राजवाड़े , हिमांशु जायसवाल , मिंकु शुक्ला ,देवब्रत गुप्ता , सुरेंद्र गुप्ता ,शिप्पू सिंह, आकाश यादव प्रिंस जायसवाल , कृष्णा यादव ,पवन साय ,वैभव, अभिषेक, ,शकीला, रेणुका एवं गिता रजक, रजनी सीता श्रीवास्तव, पूर्णिमा ,कुसुम ,पूनम सोनी हामिदा, समा परवीन गीता प्रजापति , समस्त जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा महिला कांग्रेस के सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट