सरगुजा

जिले के मतदान केन्द्रों के मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 1 नवम्बर को
17-Aug-2021 7:57 PM
जिले के मतदान केन्द्रों के मतदाता सूची  का प्रारंभिक प्रकाशन 1 नवम्बर को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 17 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिले के समस्त 774 मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 1 नवम्बर को किया जाएगा।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े बताया है कि जिले में शासन के निर्देशानुसार मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन हेतु कार्यवाही की जा रही है। जिले के ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नही हैं उनका नाम जोडऩे, दर्ज करने एवं किसी प्रकार का संशोधन नाम हटाने के लिए निर्धारित प्रारूप दावा-आपित्त 31 अक्टूबर 2021 तक अविहित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया जाएगा। उप निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि ऐसे भारतीय नागरिक जिनकी आयु 1 जनवरी 2022 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण होगी तथा ऐसे भारतीय नागरिक जिनका नाम किसी कारण वश मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है। उन्हें अपना नाम मतदाता सूची में जोडऩे के लिए फार्म-6 एवं संबंधित दस्तावेज की छायाप्रतियों में जमा करना होगा।


अन्य पोस्ट