सरगुजा

चोरी हुए 9 बकरा-बकरी ओडिशा से बरामद
16-Aug-2021 8:50 PM
चोरी हुए 9 बकरा-बकरी ओडिशा से बरामद

लखनपुर, 16 अगस्त। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी हुए 9 बकरा-बकरी को ओडिशा राज्य से बरामद कर पशुपालक को सुपुर्द किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लोसगा देवभुडु निवासी रोहित खलखो (21) जो 13 अगस्त की शाम लगभग 6 बजे बकरा बकरी चरा कर घर के कमरे में रखा हुआ था। अज्ञात चोरों के द्वारा घर के कमरे का ताला तोड़ कमरे के अंदर रखे 9 बकरा बकरी को चोरी कर लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट रोहित खलखो ने 15 अगस्त को लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मुखबिर ने लखनपुर पुलिस को सूचना दी कि चोरी हुए उक्त बकरा बकरियों को ओडिशा में बेचने के लिए ले जाया गया है। तत्पश्चात लखनपुर थाना प्रभारी शिशिरकान्त सिंह पुलिस टीम गठित कर ओडिशा के लिए रवाना किया। पुलिस टीम 9 बकरा बकरी को बरामद कर लिया, वही चोरी का आरोपी आरोपी फरार हो गया।


अन्य पोस्ट