सरगुजा

स्वच्छता अभियान प्रकल्प भाजपा सरगुजा ने स्वच्छता के लिए लोगों को किया प्रोत्साहित
14-Aug-2021 8:09 PM
 स्वच्छता अभियान प्रकल्प भाजपा सरगुजा ने  स्वच्छता के लिए लोगों को किया प्रोत्साहित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 14 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता अभियान प्रकल्प जिला सरगुजा के तत्वावधान में भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश प्रवक्ताअनुराग सिंह देव, प्रबोध मिंज व प्रकल्प के जिला संयोजक शैलेष प्रताप सिंह व सह संयोजक संदीप सोनी की उपस्थिति में अंबिकापुर के गुदरी बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया और गुदरी बाजार जैसे व्यस्ततम जगह पर प्रतिदिन सफाई करने वाले व लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने वाले स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता-परिधान भेंटकर सम्मानित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ने विचार रखते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति, सरकारी संस्था या निजी संगठन स्वच्छता के इस पुनीत कार्य में भाग लेने के लिए स्वतंत्र है, हमारा यह दायित्व बनता है कि दैनिक कार्यों में कुछ घंटे निकालकर स्वयं स्वच्छता कार्य करते हुए अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि यह एक ईश्वरीय अभियान है, जिसको करने में पूजा की तरह शांति मिलती है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के बाद स्वच्छता अभियान का व्यापक असर इस देश पर पड़ा और डस्टबिन में कचरा फेंकने की प्रवृत्ति बड़े लोगों के साथ-साथ बच्चों में भी तेजी से बढ़ी, आज इसका परिणाम बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर देखने को मिलता है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं अपितु नागरिकों को स्वच्छता संबंधी आदत अपनाने और देश की छवि स्वच्छता के लिए तत्परता से काम कर रहे देश के रूप में बनाने की है।

प्रबोध मिंज ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता के आह्वान पर अम्बिकापुर शहर के नागरिकों ने बहुत गंभीरता से अमल किया आज उसी का परिणाम है कि अम्बिकापुर शहर स्वच्छ शहरों की सूची में प्रदेश भर में अव्वल है।

इस अवसर पर महामंत्री भाजपा अभिमन्यु गुप्ता,भाजपा उपाध्यक्ष प्रशांत शंकर त्रिपाठी व विनोद हर्ष, विद्यानंद मिश्रा,निश्चल प्रताप सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, गोल्डी बिहाड़े,विश्व विजय सिंह तोमर, अरुणा सिंहन,शुभांगी बिहाड़े,अनिल जयसवाल ,मनोज कंसारी, शैलेश शर्मा,अजय प्रताप सिंह ,वेद प्रकाश शर्मा, विकास वर्मा, संदीप सोनी,शुभम अग्रवाल ,वीरेंद्र सिंह बघेल ,चंद्रशेखर तिवारी रामप्रवेश पांडे ,वीर सोनी ,अनुराग शुक्ला, अंकित तिर्की , सानू गोस्वामी, धीरज गुप्ता ,धर्मेद्र राठौर ,भूरा राठौर,शैलेन्द्र शर्मा ,सतीस मिश्रा ,महेंद्र गुप्ता ,बिंदु गुप्ता,बंटी बिहाड़े,बजरंगी, लालदेव व भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। 


अन्य पोस्ट