सरगुजा
आदित्येश्वर सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने दिल्ली में दी गिरफ्तारी
05-Aug-2021 7:52 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 5 अगस्त। दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस के द्वारा संसद घेराव में विभिन्न मुद्दे जैसे बेरोजगारी, 2014 में किये वादों पर, महंगाई, पेगासस, पत्रकारों की सुरक्षा आदि मुद्दे पर दिल्ली में संसद घेराव में सरगुजा संभाग के युवा कांग्रेसी आदित्येश्वर शरण सिंह देव के नेतृत्व में शामिल हुए।
जिसमें आज घेराव के समय आदित्येश्वर शरण सिंह देव, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस कोको पाड़ी , जिला अध्यक्ष सरगुजा अजय सिंह, नीतीश चौरसिया, को गिरफ्तार कर संसद थाना ले जाया गया एवं रवि शर्मा, संजीव सिंह,जफर हैदर, मुज्जसम, आलोक सिंह, हिमांशु जायसवाल, सतीश बारी,विकल झा, आशीष जायसवाल,सिप्पू ,धीरज को रायसीना रोड स्थित कार्यलय में गिरफ्तार किया गया इसमें संभाग के लगभग 700 कार्यकर्ता शामिल हुए 550 के करीब कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे