सूरजपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लखनपुर और उदयपुर मंडल में कार्यकर्ताओं को किया चार्ज
01-May-2024 8:58 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लखनपुर और उदयपुर मंडल में कार्यकर्ताओं को किया चार्ज

कहा चिंतामणि को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 1 मई। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने लखनपुर और उदयपुर भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किए और मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु व्यवसाय के गारंटीयों और आम जनता तक पहुंच योजनाओं के बारे में बताए और तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी की सरकार अपकी बार 400 पार के नारे लगाए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सरगुजा लोकसभा के उदयपुर मंडल में कार्यकर्ताओं से के बीच पहुंचे। कार्यकर्ताओं को केंद्र के प्रधानमंत्री के चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और छत्तीसगढ़ में 90 दिन में जो मोदी की गारंटी थी सभी गारंटी को पूरा करने का बात बताया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इन सभी बातों को लेकर आम जनता तक जाएं और अधिक से अधिक मतदान करा आने वाले 7 मई  के चुनाव में प्रचंड बहुमत से चिंतामणि महाराज को विजयी बनाए और तीसरी बार दिल्ली में मोदी जी की सरकार बने।

लखनपुर मंडल आगमन पर क्षेत्रीय विधायक राजेश अग्रवाल, लोकसभा संयोजक अखिलेश सोनी, मनोज गुप्ता और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात संगठनात्मक बैठक ली। सभी मंडल के पदाधिकारी और शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं पोलिंग बूथ के अध्यक्षों से सीधे संवाद की गई।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरगुजा लोकसभा सीट में प्रचंड बहुमत से चिंतामणि महाराज को विजयी बनाएं और तीसरी बार मोदी सरकार को प्रधानमंत्री बनाएं, जिससे विश्व में भारत की एक अलग पहचान बने और इकोनॉमिक दृष्टिकोण से  भारत तीसरे पायदान पर पहुंच सके।

क्षेत्र के विधायक राजेश अग्रवाल  ने कहा कि लखनपुर,उदयपुर मंडल में लोकसभा चुनाव में विधानसभा से भी अधिक वोट की बढ़त दिलाई जाएगी।


अन्य पोस्ट