सूरजपुर

श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का स्वागत
15-May-2023 10:16 PM
श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 15 मई। ब्लॉक मुख्यालय में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शफी अहमद रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर भैयाथान पहुंचे। जहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रावेंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय रेस्ट हाउस में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया, वहीं कर्नाटक में हुए कांग्रेस पार्टी की जीत पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई तथा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा शासन की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिल सके इसकी जवाबदारी कार्यकर्ताओं को उन्होंने दी है।

 इस दौरान अजय प्रताप सिंह,संतोष गुप्ता, नीरज सिंह, नवीन गोयल, शांतनु सिंह ,आशीष प्रताप सिंह ,प्रणय सिंह ,विनय पावले ,दीपेश काशी, मनोहर रजवाड़े, उमेश, विशाल, प्रभाकर युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट