सूरजपुर

निरीक्षण में अफसर-कर्मी मिले नदारद, नोटिस
10-Nov-2022 6:56 PM
निरीक्षण में अफसर-कर्मी मिले नदारद, नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 10 नवंबर।
ब्लॉक मुख्यालय स्थित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सागर सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में 3 अधिकारी सहित 18 कर्मचारी कार्यालयीन समय में नदारद रहे। अनुपस्थित सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और तीन दिवस में जवाब मांगा गया है। 

एसडीएम सागर सिंह ने आज कार्यालयीन समय में बीईओ कार्यालय, जनपद कार्यालय, परियोजना कार्यालय व कृषि कार्यालय के साथ बीआरसी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीईओ कार्यालय में 7 जनपद कार्यालय में 11, बीआरसी कार्यालय 3 के साथ परियोजना कार्यालय व कृषि कार्यालय में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और तीन दिवस में जवाब मांगा गया है। जवाब समाधान कारक नही मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में एसडीएम सागर सिंह ने बताया कि कई कार्यालयों का कार्यालयीन समय में निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे। जिनको कारण बताओ नोटिश जारी कर जवाब तीन दिवस के भीतर मांगा गया है। अगर समाधान कारक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट