सूरजपुर
रजवार समाज अध्यक्ष बने मोहन राम
26-Oct-2021 4:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ओडग़ी, 26 अक्टूबर। ओडग़ी क्षेत्रीय संयुक्त रजवार समाज की समीक्षा बैठक खर्रा गुरदापारा में संपन्न हुई, जिसमें समाज के बारे में समीक्षा की गई। बैठक में अरुण राजवाड़े जिला रजवार समाज अध्यक्ष, पारस राजवाड़े जिला कोषाध्यक्ष, सहदेव राजवाड़े शीला रजवार समाज निरीक्षक, चिंतामन राजवाड़े रजवार समाज संरक्षक, हौसला प्रसाद राजवाड़े जिला सचिव, चंद्रभान राजवाड़े जिला कार्यसमिति सदस्य, मीना राजवाड़े जिला कार्यसमिति सदस्य की उपस्थिति में क्षेत्रीय रजवार समाज ओडग़ी की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से मोहन राम राजवाड़े को ओडग़ी क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र के रजवार समाज के 11 ग्राम समिति के पदाधिकारी एवं रजवार समाज कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


