सुकमा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सुकमा आगमन, स्वागत
30-Jan-2024 9:08 PM
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का  सुकमा आगमन, स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 सुकमा,  30 जनवरी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का आज सुकमा आगमन हुआ । जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजियों फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत हुअ। 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल की उपस्थिति एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू, सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, पंच, सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षदों की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की।

पत्रकार वार्ता में दीपक बैज ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में पार्टी हाई कमान के दिशा निर्देश अनुसार जिस किसी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी घोषित करेगी, टिकट फाइनल होगा उसे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एकजुटता से मेहनत कर जीत दिलाएंगे।

केंद्र सरकार के खिलाफ एक व्यापक रणनीति तैयार कर महंगाई बेरोजगारी निजीकरण के खिलाफ देश के संवैधानिक संस्थाओं का हथियार के रूप में इस्तेमाल कर डराने की राजनीति का विरोध कर जनता तक कांग्रेस पार्टी की आवाज ले जाने की बात कही।


अन्य पोस्ट