सुकमा
सुकमा, 6 मई। नगर पालिका परिषद सुकमा के अंतर्गत देवी चौक, माहरापारा-पटनमपारा स्थित बोधराज एवं गंगानम्मा माता मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मेले का समापन हुआ। मेले में 180 देवी-देवताओं के संगम से भक्तिमय माहौल हुआ। यह मेला 20 से 22 अप्रैल तक आयोजित किया गया।
आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, मेले में सुकमा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पारंपरिक प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक पूजन और अन्य धार्मिक गतिविधियां आयोजित की गईं।
मेला आयोजन से जुड़े सदस्यों का कहना है कि इस आयोजन में विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया और सहयोग किया। उनके अनुसार, व्यापारी, स्थानीय नागरिक, अधिकारी और अन्य लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।मेला समिति के कोषाध्यक्ष राजेश नारा ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन में विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी रही और इसके लिए मेला समिति सभी सहयोगियों, प्रशासन और नगरवासियों की आभारी है।


