सुकमा

बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर कांग्रेस का विरोध, नगर पालिका को 15 दिन का अल्टीमेटम
21-May-2026 10:08 PM
 बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर कांग्रेस का विरोध, नगर पालिका को 15 दिन का अल्टीमेटम

सुकमा, 21 मई। नगर कांग्रेस कमेटी ने सुकमा नगर पालिका पर शहर की बदहाल स्थिति के लिए लापरवाही का आरोप लगाया है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन ने प्रशासन और नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर नालियों को ढकने और खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम पूरा नहीं हुआ, तो कांग्रेस सडक़ पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन ने कहा कि जिला मुख्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 शहर के कई वार्डों में नालियों पर ढक्कन नहीं हैं, जिसके कारण बच्चे और बुजुर्गों के गिरने का खतरा बना रहता है। मानसून के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है।

 वार्डों के बिजली खंभों की लाइटें महीनों से खराब हैं। जिला मुख्यालय को जोडऩे वाला मुख्य मार्ग भी शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

 मुख्य मार्ग पर अंधेरा होने के कारण महिलाओं और आम नागरिकों का रात में निकलना असुरक्षित हो गया है।

 कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप है कि नगर पालिका जनता से टैक्स तो वसूल रही है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट