सुकमा

राजीव गांधी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाई
21-May-2026 10:10 PM
राजीव गांधी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

सुकमा, 21 मई। जिला मुख्यालय सुकमा स्थित राजीव भवन में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

सर्वप्रथम राजीव गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को याद किया गया। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ।

जिला अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा ने कहा- राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। आज देश में जो कंप्यूटर क्रांति, टेलीकॉम क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था और 18 साल में वोट का अधिकार है, वो राजीव जी की देन है।

उन्होंने देश की एकता-अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आज जब देश में नफरत का माहौल बनाने की कोशिश हो रही है, तब राजीव जी के सद्भाव, भाईचारे और शांति के संदेश को घर-घर पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 हम सब कांग्रेसजन संकल्प लेते हैं कि राजीव जी के सपनों का भारत बनाएंगे। बस्तर-सुकमा के अंतिम व्यक्ति तक विकास, शिक्षा और तकनीक पहुंचाएंगे। यही हमारा लक्ष्य है।

पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसजनों ने आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने का संकल्प लिया गया,

नगर अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन ने कहा, राजीव जी ने देश को युवाओं का देश बनाया। हमें उनके रास्ते पर चलकर सुकमा को शिक्षा और तकनीक का हब बनाना है।


अन्य पोस्ट