सारंगढ़-बिलाईगढ़

भीषण गर्मी में पेयजल-शरबत बांटे
27-Apr-2026 6:24 PM
भीषण गर्मी में पेयजल-शरबत बांटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 27 अप्रैल। भीषण गर्मी को देखते हुए भगवान श्री परशुराम सेवा समिति द्वारा सोमवार को तहसील क्षेत्र में राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए पेयजल एवं शरबत वितरण की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने लोगों को ठंडा पानी और शरबत वितरित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मणि प्रभा त्रिपाठी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोशन मिश्रा, पं. दिनेश शर्मा, अंजू तिवारी, मनीषा मधरिया, गीतांजलि रथ, मानस मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी जारी रखने की योजना है।थानीय नागरिकों ने इस पहल पर आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट