सारंगढ़-बिलाईगढ़

फरार आरोपी गिरफ्तार
25-Apr-2026 6:34 PM
फरार आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़, 25 अप्रैल। पुलिस ने आबकारी मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना कोसीर के अपराध क्रमांक 01/2020 में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी खगेश्वर रत्नाकर जोगेसरा, थाना सरसींवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कई वर्षों से फरार था। मुखबिर से सूचना मिलने पर उसके संभावित ठिकाने पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई, जहां से उसे पकड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देशन तथा एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मनिजर सिदार तथा आरक्षक धनसाय कुर्रे, सुरेश कुमार बर्मन और प्रदीप रात्रे की भूमिका रही।


अन्य पोस्ट