सारंगढ़-बिलाईगढ़
अस्पताल में वाटर फ्रीजर दान
26-Apr-2026 7:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़, 26 अप्रैल। ग्राम भेडवन स्थित आयुर्वेदिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वाटर फ्रीजर (फिल्टर आरओ) प्रदान किया गया। यह उपकरण श्री शांति सीता सेवा समिति के सहयोग से मंजू कमल गोयल (रायपुर) द्वारा अपने माता-पिता स्व. तारामणि देवी एवं ओम प्रकाश गोयल की स्मृति में उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला, डीपीएम नंदलाल इजारदार सहित अन्य उपस्थित लोगों की मौजूदगी में वाटर फ्रीजर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पानी पिलाकर इसकी शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


