सारंगढ़-बिलाईगढ़

महाविद्यालय में सारंग भूमि पत्रिका का विमोचन
01-Feb-2026 6:59 PM
महाविद्यालय में सारंग भूमि पत्रिका का विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 1 फरवरी। शा लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मे. गरिमा के साथ संपन्न हुआ । इस अवसर पर महाविद्यालय की शैक्षणिक व रचनात्मक उपलब्धियों की प्रतीक पत्रिका सारंग भूमि का विमोचन अतिथियों के कर-कमलों  द्वारा हुआ।

मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि वार्षिक सम्मेलन जैसे आयोजन छात्र जीवन की स्मृतियों को संजोने के साथ-साथ प्रतिभा प्रदर्शन का सशक्त मंच होते हैं । उन्होंने अनुशासन, सतत परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता का मूल मंत्र बताया। विधायक उत्तरी  ने कहा कि महाविद्यालयीन शिक्षा समाज की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में निर्णायक भूमिका निभाती है।

 हरिनाथ खूंटे ने युवाओं से आत्म है निर्भरता व कौशल विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केशरवानी , मनोज जायसवाल, भुवन मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने महाविद्यालय की प्रगति और गौरवशाली परंपरा की सराहना करते हुए प्रबंधन, शिक्षकों और छात्र संघ को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। महाविद्यालयीन पत्रिका सारंग भूमि में विद्यार्थियों द्वारा रचित कविताएं, लेख और वर्षभर की शैक्षणिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का संकलन प्रस्तुत किया गया है। पत्रिका की विषयवस्तु और प्रस्तुति की अतिथियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

सम्मेलन के दौरान छात्र छात्राओं ने लोकनृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया । छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और आधुनिक कला का सुंदर संगम देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर उत्सवी वातावरण में सराबोर रहा ।


अन्य पोस्ट