सारंगढ़-बिलाईगढ़
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 दिसंबर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक 5066 के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव के निर्देशानुसार एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मान साय यादव के मार्गदर्शन में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन 29 दिसंबर ग्राम बरदुला में संपन्न हुआ, जिसमें रायगढ़ जिला से निर्वाचन अधिकारी के रूप में पंच राम यादव जिला अध्यक्ष अनिल यादव जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव जिला महामंत्री लाल चंद यादव जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका यादव जिला संयुक्त सचिव हुकुम सिंह यादव जिला विधिक सलाहकार जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष फलेश यादव पुसौर संरक्षक बसंत यादव पुसौर तहसील अध्यक्ष धीरज यादव उपस्थित में किया गया।
रायगढ़ एवं बलौदाबाजार जिला से कुछ भाग अलग हुए नए जिला बना। इसी को देखते जिला गठन का विस्तार किया गया। जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला का जिला स्तरीय पदाधिकारी का गठन सर्वसमिति से एक स्वर में सबके सहमति से निर्वाचन अधिकारी के समक्ष एक आवेदन जिलाध्यक्ष पद के लिए पेश हुआ। जिसमें विचार कर उसके विपक्ष में आवेदन नहीं आने पर उपस्थित सामाजिक बन्धुओं से राय लेकर आये हुए आवेदन का गहन मंथन कर फिरू यादव को निर्विरोध जिलाध्यक्ष बनाया गया। वहीं निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जिला उपाध्यक्ष के लिए तीन आवेदन आने पर कड़ी मेहनत करना पड़ा। जिसमें बिलाईगढ़ से धन साय यादव एवं साद राम यादव सरिया को उपाध्यक्ष कि जिम्मेदारी दी गई।
जिला सचिव के लिए आवेदन एक ही होने से निर्विरोध सरवन यादव बनाया गया। वहीं जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए एक नाम आने पर भुनेश्वर यादव को जिम्मेदारी दी गई।
जिला सह सचिव अरुण यादव एवं जिला सगठन मंत्री व्रिहस्प्ति यादव बनाया गया। फिरू यादव ने आज के सामाजिक बन्धुओं को आप सभी के सहयोग से मुझे जिलाध्यक्ष पद के जिम्मेदारी दिए इसके लिए जिला भर के यादव बन्धुओं आभारी रहूंगा। बाकी पद का विस्तार 5 जनवरी दिन रविवार को जिला मुख्यालय के सामाजिक भवन मे किया जाएगा। जिलाध्यक्ष फिरू यादव ने उपस्थित यादव बन्धुओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की हैं। निर्वाचन द्वारा सभी निर्विरोध बने पदाधिकारी को बधाई शुभकामनाएं दी।


