सारंगढ़-बिलाईगढ़

अशोक ग्लोबल डिग्निटी सामाजिक भूषण अवार्ड से सम्मानित हुईं मणिप्रभा
26-Nov-2024 2:15 PM
अशोक ग्लोबल डिग्निटी सामाजिक भूषण अवार्ड से सम्मानित हुईं मणिप्रभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 26 नवंबर।
नगर की शिक्षिका को भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सम्राट अशोक ग्लोबल डिग्निटी सामाजिक भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिसके तहत उनके जीवन की स्टोरी को वहां उपस्थित लोगों के बीच सुनाया गया तथा उनके कार्यों से लोगों को प्रेरणा लेने की बात कही गई जयंती के उपलक्ष्य में 24 नवंबर 2024 को जगन्नाथ पुरी धाम में गोपाल किरण समाज सेवी संस्था द्वारा मणिप्रभा त्रिपाठी को गेस्ट ऑफ ऑनर तथा सम्राट अशोक ग्लोबल डिग्निटी भूषण अवार्ड से नवाजा गया। 

मणिप्रभा त्रिपाठी बचपन से ही समाजसेवी है। उन्होंने बहुत से गरीब बच्चों को स्वयं के खर्चे से पढ़ाया लिखाया। कुछ बच्चे को अच्छे मुकाम पर पहुंचा दिया। आज भी इस तरह का कार्य करती रहती हैं पर्यावरण के क्षेत्र में उन्होंने बहुत से कार्य किए हैं, वह जहां भी जाती हैं उस विद्यालय को पर्यावरण के क्षेत्र में हरियाली से भर देती हैं, उनके लगाए हुए वृक्ष उनके पूर्व के विद्यालय आज भी उनको याद करते हैं। अपने इस विद्यालय में उन्होंने स्वयं के खर्चे से सुंदर पुष्प वाटिका ही नहीं बनाई विद्यालय के अंदर प्रिंट रिच वातावरण पेयजल की व्यवस्था जिसमें एक्वागार्ड लगाकर शुद्ध पानी की व्यवस्था, सभी कक्षाओं में लर्निंग कॉर्नर मुस्कान पुस्तकालय का सफल संचालन, बाल पत्रिका का संचालन तथा शिक्षा के साथ-साथ द एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटीज शनिवार को बैलेंस दे पर विभिन्न प्रकार की शैक्षिक गुणवत्ता वर्धन युक्त नवाचारों से बच्चों को कुशल शैक्षिक ज्ञान दे रहे हैं। 

उनके अध्यापन कला में नवाचार को प्राथमिकता दी जाती है वह अंग्रेजी की शिक्षिका है बच्चों को कमरे के अंदर में नहीं बल्कि बाहर के वातावरण में चीजों को दिखाकर वह अपना अध्यापन करती है। 

 


अन्य पोस्ट