सारंगढ़-बिलाईगढ़
भावना सिंह शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार से होगी सम्मानित
30-Oct-2024 2:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 30 अक्टूबर। सिटी कोतवाली निरीक्षक भावना सिंह अपने विशिष्ट कर्तव्य परायणता के लिए राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार हेतु चयनित हुई है। भावना सिंह वर्ष 2023 के लिये अजाक थाना, जिला बेमेतरा को 15 अगस्त, 2024 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत नगद राशि 50 हजार को 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक की स्थिति में उक्त थाने में पदस्थ निम्नांकित 08 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के मध्य उक्त ईनाम राशि वितरित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती है, जिसमें भावना खण्डारे 13 हजार रुपए नगद पुरस्कार से सम्मानित होंगी। यह आदेश पुलिस महानिरीक्षक (अअवि अजाक) पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से जारी की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


