सारंगढ़-बिलाईगढ़

शासकीय महाविद्यालय भटगांव में जनजातीय समारोह
28-Oct-2024 4:10 PM
शासकीय महाविद्यालय भटगांव  में जनजातीय समारोह

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भटगांव, 28 अक्टूबर। शासकीय आर. एन. एम. महाविद्यालय भटगांव में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत ऐतिहासिक, सामाजिक व आध्यात्मिक योगदान स्मृति समारोह आयोजित हुआ।

मुख्य वक्ता डॉ. वेद प्रकाश सिंह, शोध प्रमुख, जनजातीय अनुसंधान एवं अध्ययन केन्द्र रायपुर तथा अतिथिगण रोहित सिदार, सर्व आदिवासी समाज ब्लाक बिलाईगढ़, राजेश सिदार पार्षद नगर पंचायत भटगांव एवं प्राचार्य एस. के. शुक्ला द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, माँ सरस्वती, रानी दुर्गावती, भगवान बिरसा मुंडा तथा शहीद वीर नारायण सिंह के तैल चित्र की पूजा-अर्चना करके किया। सूर्या मिरी व साथियों ने छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. हेमेश्वर चन्द्रा सहायक प्राध्यापक ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखा। प्राचार्य एस. के. शुक्ला ने शुभकामनाएं दी। मुख्य वक्ता डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने जनजातीय समाज के उद्भव व विकास को विस्तार से रेखांकित करते हुए भारत में हुए जनजातीय समाज के गौरव रानी दुर्गावती, भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह सहित देश के अनेक जनजातीय वीर सपूतों के जीवनगाथा का वर्णन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में, भारत की विरासत एवं संस्कृति को बनाये रखने में जनजातीय समाज के योगदान पर विशेष प्रकाश डाला। अतिथिद्वय रोहित सिदार व राजेश सिदार ने भी कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भव्य आयोजन की प्रशंसा की।जनजातीय संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुदर्शन सिदार,जागेश्वर सिदार, सूर्या मिरी, ओंकार सिंह, ईशा वैष्णव, संजना बघेल, चंचल देवांगन, प्रतिमा जायसवाल, देविका आदित्य, कृष्ण पटेल ने बहुत ही शानदार मंचीय प्रस्तुती देकर कार्यक्रम को बेहद रोचक बना दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में केलेश्वर सिंह, सोनसाय भारद्वाज (अतिथि व्याख्याता तथा सहा, समन्वयक), आर. के. साहू (अतिथि व्याख्याता) एवं डॉ. के. के. पटेल (सहा. प्राध्यापक व एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी) ने प्रमुख भूमिकानिभाया। कार्यक्रम का संचालन आर. के. साहू तथा आभार प्रदर्शन डॉ. गिरीश वैष्णव ग्रंथपाल ने किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानीत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट