सारंगढ़-बिलाईगढ़

पीसीसी सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग का आत्मीय स्वागत
21-Oct-2024 5:06 PM
पीसीसी सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग का आत्मीय स्वागत

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
सारंगढ़- बिलाईगढ़, 21 अक्टूबर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कि सह प्रभारी जरिता लैतफलांग का सारंगढ़ आगमन हुआ, वह अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सारंगढ़ विश्रामगृह पहुंची जहां कांग्रेसियों ने उनका जमकर अभिवादन किया। स्वागत के बाद गाडिय़ों के काफिले के साथ सीधे साहू भवन कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षगणों दौर किया गया स्वागत उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया नव प्रभारी के आगमन की खास बात यह रही कि उन्होंने सभा संबोधन के बाद कार्यकर्ताओं से घंटे देर तक बंद कमरे में वन टू वन मुलाकात की। 

संगठन का हाल जाना वरिष्ठ कांग्रेसियों से आगामी चुनाव के लिए चर्चा की, युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें मोटिवेट किया। कार्यक्रम के पश्चात वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ सीधे गिरी विलास पैलेस पहुंची जहां उन्होंने राज परिवार से राजा पुष्पा देवी सिंह पूर्व सांसद, डॉक्टर मेनका देवी सिंह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, डॉ परिवेश मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेसी से सौजन्य भेंट की उनका हाल जाना और संगठन तथा आगामी चुनाव को लेकर चर्चा पर चर्चा की।

सारंगढ़ साहू भवन में आहूत जिला कांग्रेस की बैठक में विधायक पूर्व विधायक जिला कांग्रेस अध्यक्ष जिला कांग्रेस ब्लॉक व शहर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी ने प्रभारी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि घनश्याम मनोहर ने कांग्रेसी साल पहनकर प्रभारी का अभिवादन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पीसीसी सा प्रभारी जारिता जी का अभिवादन करते हुए दोनों विधानसभा में कांग्रेस की बड़ी जीत और कार्यकर्ताओं की मेहनत को बयां करते हुए अपने उल्लेखनीय कार्यों को बताया साथ ही जल्द ही जिला कांग्रेस के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करने और अनुभवी वरिष्ठ जन महिला और युवा साथियों को पद और जवाबदारियां देने की बात कही।

प्रभारी जरिता कार्यकर्ताओं को अभिवादित करते हुए कहा कि मैं युवा कांग्रेस की राजनीति के साथ आगे बढ़ते हुए सम्माननीय सोनिया गांधी और सम्माननीय खडग़े जी की कमेटी में कार्य किया। मैं मणिपुर की बिटिया हूं और ऐसी जगह से आती हूं जहां मणिपुर जल रहा है और सरकार सो रही है। सारंगढ़ में विधायक जनपद नगर पालिका जिला पंचायत सभी में कांग्रेस की महिला नेत्रियां विराजमान है आज के समय में महिलाओं की सुरक्षा सवालिया निशान बन गई है। यह सरकार महिला सुरक्षा और दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार दंगे आम जनता पर अत्याचार को लेकर सुषुप्त है। आने वाले समय में नगरी निकाय और पंचायत चुनाव होने हैं आप सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों विधानसभा में बड़ी जीत हासिल की है। एक बार फिर आप कार्यकर्ताओं को अपनी जवाबदारी समझकर इन चुनाव में जीत हासिल करनी है। कार्यकर्ता पार्टी और संगठन की जान है आने वाले समय में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अलग-अलग पद और जवाबदारियां मैं सौंपूंगी आप सब तैयारी कर ले।
सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगडे ने प्रभारी महोदया का अभिवादन करते हुए सभी कांग्रेस जन और कार्यकर्ताओं को नमन किया और कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने हर चुनाव में अपना सर्वस्व दिया है आने वाले चुनाव में आप सभी फिर से एकजुट होकर कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीताए।

बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें ने बहुत ही आत्मीय अंदाज में प्रभारी का इस्तकबाल करते हुए सभी कांग्रेस जन और तमाम संगठन के कार्यकर्ताओं को नमन किया और कहा कि सामने बैठे आप सभी कार्यकर्ता और बिलाईगढ़ विधानसभा के कांग्रेस नेता संगठन की असली ताकत है। दिन-रात दोपहर हर समय संगठन के लिए हर स्थिति में आप तैयार रहते हैं। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को मैं नमस्कार करती हूं। वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी चुनाव में जुट जाने की बात कही।
 


अन्य पोस्ट