सारंगढ़-बिलाईगढ़
ईद मिलादून्नबी पर छाबड़ा ने किया स्वागत
18-Sep-2024 3:38 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़, 18 सितंबर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े मस्जिद से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। मुस्लिम समाज के द्वारा जबर्दस्त शोभायात्रा निकाली गई। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अल्प संख्यक मोर्चा के द्वारा मुस्लिम जमात ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकली जुलूस का स्वागत किया गया, जिसमें छाबड़ा बोरवेल के ओनर्स एवं जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसविंदर सिंह छाबड़ा द्वारा सभी को मिष्ठान खिला, चाय पीलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। सभी मुस्लिम भाइयो का इस्तकवाल किया। इसकी जानकारी जिला अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जसविन्दर सिंह छाबड़ा के द्वारा दी गई।
उन्होंने कहा कि सिख गुरु नानक साहब, पैगंबर इस्लाम सिर्फ पंजाब या अरब वालों के लिए नहीं बल्कि पूरे ब्रह्मांड के लिए रहमत बनकर आए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे