सारंगढ़-बिलाईगढ़

22 लाख का गांजा संग 6 गिरफ्तार
09-Sep-2024 4:00 PM
22 लाख का गांजा संग 6 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 9 सितंबर।
पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भांडाफोड़ करते हुए प्रमुख सरगना समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गाँजा तस्करी का वित्तीय जाँच करते हुए आरोपियों के बैंक अकाउंट को होल्ड करवाया जा रहा है। पुलिस ने 110 किलो गांजा के साथ इस्पात नगरी का कुख्यात गांजा तस्कर घासीदास नगर निवासी कृष्णा चौधरी को दबोचा है। आरोपी के निशान देही पर पुलिस ने अनेक जगह छापा मार कर इस तस्करी के धंधे में संलग्न लोगों पर प्रहार किया है।

मुख्य आरोपी कृष्णा चौधरी से कड़ी पूछताछ की गई। इस दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके कार्य प्रणाली की जानकारी एकत्र कर, उच्चाधिकारियों के मार्ग दर्शन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस एवं दुर्ग पुलिस के अलग-अलग विशेष टीम बनाई गई, जिन्हें अलग-अलग लोकेशन में रवाना किया गया। पुलिस टीम की सूझबूझ के चलते ओडिशा के जिला बौद्ध, जिला दुर्ग के भिलाई से अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर गिरोह की संपूर्ण नेटवर्क को ध्वस्त किया।

ओडिशा में गांजा के उत्पादन इकाई से सप्लाई करने वाला बाबूला बारिक जिला बौद्ध उड़ीसा को सारंगढ़ पुलिस द्वारा 7 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। गांजा को उड़ीसा बॉर्डर से भिलाई, दुर्ग एवं अन्य जगह पहुंचाने वाला गिरोह पूर्व में 5 सितंबर को आरोपी कृष्णा चौधरी को गिरफ्तार किया गया। जिसके माध्यम से फारवर्ड लिंक जोड़ते हुए मुख्य खरीदार जो आसपास के क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने वाले पिंटू साहनी को भिलाई से गिरफ्तार किया गया। जिसके सहयोगी साथी जो छग, उप्र, मप्र में आगे गांजा सप्लाई व बिक्री हेतु गांजा खपाने के लिए ले जाते थे उन आरोपियों में एबी साहनी यूपी, अजय साहनी मप्र, अजय प्रसाद यूपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से जब्त की गई संपत्ति में 22 लाख रुपए का गांजा 110 किलो, आरोपियों के मेमोरेंडम पर अवैध गांजा कारोबार से मिले रकम से खरीदी गई एक लाल रंग का टाटा 1512 ट्रक वाहन क्र. सीजी 07 सीएम 8863 कीमत 10 लाख रुपए , स्कोडाकार भिलाई से जब्त तक की गई। फॉक्सवैगन कार भिलाई से जब्त की गई। इसके साथ ही आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर उन्हें फ्रीज करने की कार्रवाई तथा गांजा बिक्री से अर्जित संपत्ति, वाहनों की जानकारी प्राप्त कर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। 
 


अन्य पोस्ट