सारंगढ़-बिलाईगढ़

देश व प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं-नायक
26-Aug-2024 4:37 PM
देश व प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं-नायक

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 अगस्त। भाजपा शासित प्रदेश छग व देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, आए दिन उनके ऊपर हो रहे अत्याचार ने डबल इंजन के सरकार की विफलता को दर्शाता है। उक्त बातें प्रदेश महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रेमशिला नायक ने कहीं। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। रायगढ़ व अंबिकापुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार से प्रदेश के सभी महिलाओं में सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल है। महिला का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कानून नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद है, जिसके चलते ऐसी घटनाओं की बार-बार पुनरावृत्ति, सरकार की विफलता की ओर इंगित करती है।


अन्य पोस्ट