सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपाईयों ने बाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई
18-Aug-2024 2:53 PM
भाजपाईयों ने बाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई

सारंगढ़, 18 अगस्त। भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री सह सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मरार धर्मशाला सारंगढ़ में मनाया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, नेता तथा कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी, जिला अध्यक्ष सुभाष जालान जिला महामंत्री अजय गोपाल, जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जीवनी के बारे विस्तार से जानकारी दी और उनके समय कई योजनाएं चलाई गई उनके बारे में बताया साथ ही परमाणु संपन्न भारत को बनाने में उनके योगदान के बारे में बताया। 

जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई को 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनका निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ। उनकी राजनीतिक और साहित्यिक विरासत आज भी भारतीय जनमानस में जीवित है। 

अरविंद हरिप्रिया ने कहा कि केन्द्र में पहली बार भाजपा की सरकार का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री अटल जी ने भारत के विकास के साथ सुशासन स्थापित किये और विश्व स्तर पर देश को नई पहचान दिलायें जो हम सब के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। 
 


अन्य पोस्ट