सारंगढ़-बिलाईगढ़

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन मवेशी लेकर पहुंचें एसडीएम कार्यालय
18-Aug-2024 2:46 PM
कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन मवेशी लेकर पहुंचें एसडीएम कार्यालय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 18 अगस्त।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गौ-माता के सम्मान और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर जिला कांग्रेस के बैनर तले जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय सारंगढ़ नगर में अनोखा विरोध प्रदर्शन कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, नपाध्यक्ष सोनी अजय बंजारे के नेतृत्व में गौ सत्या ग्रह के तहत रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ो की संख्या में मवेशी, रैली के आगे-आगे चल रहे थे और मवेशियों को हांकते हुए कांग्रेस विधायक, जिलाध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे एसडीएम कार्यालय में घुस गए सैकड़ो की संख्या में मवेशियों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया व प्रदेश के भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि राज्य के भाजपा सरकार गौधन न्याय योजना बंद कर के गौवंशी पशुओं को सडक़ पर बेमौत मरने छोड़ दिया है। प्रदेश भर में हो रही गायों की मौत, खुले मवेशियों के कारण सडक़ो में बढ़ रही दुर्घटनाए से गौमाता के साथ राहगीर भी दुर्घटना के शिकार हो रहे है। प्रदेश के इस भाजपा सरकार को इससे कोई लेना देना नही है इसके कारण आज कांग्रेस द्वारा मवेशियों को एसडीएम कार्यालय में ले जाकर छोड़ दिए हैं, इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।

जिलाध्य अरुण मालाकार ने कहा कि पूरे प्रदेश में गौ सत्याग्रह निकाला गया है। भाजपा सिर्फ गौ माता के नाम पर राजनीति कर रही है। मवेशियों की मौत वाहनो से हुई है। ऐसे कई मामले प्रति दिन प्रदेश में देखने को मिल रहा है आज हम लोग क्षेत्र में घुम रहे मवेशियो को एसडी एम कार्यालय में ले गये है। गौमाता की सुरक्षा करने में भाजपा असफल साबित हुई है। 
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि गौ सत्याग्रह के तहत आन्दोलन किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में सैकड़ों गौठानों का निर्माण किया गया है, लेकिन भाजपा बदले की राजनीति की तहत गौठानो को बंद कर दिया है और गौमाता को खुले मेें छोड़ दिया गया है, जिससे लगातार दुर्घटना हो रही है जिसके लिए राज्य की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। 
 


अन्य पोस्ट