सारंगढ़-बिलाईगढ़

हर्षोल्लास के साथ मनी हरेली
05-Aug-2024 2:45 PM
हर्षोल्लास के साथ मनी हरेली

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 अगस्त। सावन के कृष्ण पक्ष अमावस्या में मनाए जाने वाला हरेली पर्व शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में हरेली पर्व की धूम रही। हरेली का त्योहार छत्तीसगढ़ का एक महत्वपूर्ण और प्राचीन त्योहारों में से एक है।  किसान प्रधान माने जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य में हरेली को खास तौर पर मनाया जाता है।  माना जाता है कि हरेली के साथ ही त्योहारों की शुरुआत होती है। सारंगढ़ खड़ाबंध स्थित ठाकुर देव मंदिर में श्रद्धालु, किसान क्षेत्रवासी पूजा-अर्चना कर खुशियां मनाईं।

वहीं सुबह से ही किसान द्वारा अपने खेती किसानी में उपयोग किया जाने वाले औजारों जैसे कुल्हाड़ी, गैन्ती, रांपा, बसली, नागर, गेड़ी आदि की पूजा अर्चना की। साथ ही बच्चे गेड़ी पर चढक़र उत्सव मनाते नजर आए।

वर्षा ऋतु में मनाए जाने वाला यह त्यौहार मुख्य रूप से फसल बुवाई के बाद हर्षोल्लास का समय होता है। ग्रामीण अंचलों में लोग सुबह से पकवानों का आदान-प्रदान कर गेड़ी चढक़र और अन्य खेलों के जरिए यह उत्सव मनाते हैं।


अन्य पोस्ट