सारंगढ़-बिलाईगढ़

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका लैलूंगा में कार्यकर्ता सम्मेलन में हुईं शामिल
15-Apr-2024 6:48 PM
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका लैलूंगा में कार्यकर्ता सम्मेलन में हुईं शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 15 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में चुनाव की सरगर्मी तेज होने लगा है दोनों दल प्रचार प्रसार तेज कर दी है। वहीं रायगढ़ लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी, डॉ. मेनका देवी सिंह ने लैलूंगा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बाबा भीमराव अंबेडकर का जयंती है। बाबा साहब के बनाये गए संविधान की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है। भाजपा नहीं चाहती कि संविधान सुरक्षित रहे। भाजपा मँहगाई को कम करने में न काम रही है। लैलूंगा विधायक विद्यामती सिदार ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं रिचार्ज किया और रायगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.मेनका देवी को अधिक मतों से जिताने के लिये  संकल्प लिया।

पूर्व विधायक हृदयराम राठिया ने भी सभा को संबोधित किया। ओम सागर पटेल जिला पंचायत सदस्य, ठंडाराम ब्लॉक अध्यक्ष लैलूंगा, बिहारी लाल पटेल ब्लॉक अध्यक्ष तमनार,रमेश भगत पार्षद, विरेंद्र शाह युवा कांग्रेस, मानिक पटनायक विरिष्ट कांग्रेसी नेता, मुकुंद पटनायक उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस  कमेटी, संपति सिदार जनपद सदस्य, शांति पैकरा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विकास शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी, परमेश्वर दास बैरागी एनएसयूआई अध्यक्ष, प्रदीप कुमार चौहान प्रभारी किसान कांग्रेस, देवेन्द्र शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं  विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट