सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 5 फरवरी। जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार ने बताया कि छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा 7 जिलों 536 किमी होकर गुजरेगी 67 दिनों में यात्रा 110 जिला 100 लोकसभा, 337 विधानसभा क्षेत्रों में होकर गुजरेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा।
छत्तीसगढ़ के लोग तथा कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को सुबह 10 बजे रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद यात्रा 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, सक्ती, कोरबा होते हुए अंबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। रायगढ़ रेंगाली बॉर्डर के पास अरुण मालाकार, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक कविता प्राण लहरें के साथ ही साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के द्वारा भव्य स्वागत करते हुए रायगढ़ लाया जाएगा।
अरूण मालाकार ने बताया कि छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किमी यात्रा करेंगे। 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे। 14 जनवरी को मणीपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुए 6700 किमी से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी।
भूखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली साप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्यारा पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी। देश की एकता, अखण्डता, सविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए काग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लडऩे के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा।
विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा, जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे पदयात्रा की जरूरत है।


