सारंगढ़-बिलाईगढ़
टैक्स वसूली के लिए नपा की पहल
20-Jan-2024 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़़, 20 जनवरी। नगर पालिका कार्यालय सारंगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश पांडे द्वारा नगर में टैक्स वसूली के लिए चौक चौराहे पर नगर पालिका कर्मचारियों को संपूर्ण पंजी के साथ बैठाकर आम जनता से टैक्स वसूली का अभिनव पहल किया गया है।
शहर में नगर पालिका के द्वारा संचालित जलकर, संपत्तिकर और सम्वेतिक कर के वसूली हेतु यह अभियान चला गया है। शहर के हृदय स्थल नंदा चौक में राजस्व निरीक्षक गोविंद साहू, अरुणा सिंह, राधा सिंह के साथ ही साथ 4-5 अन्य कर्मचारी लगे हुए थे। मुख्य नपा अधिकारी राजेश पांडे से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया मार्च समाप्ति को ध्यान में रखते हुए वसूली अभियान तेज किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


