सारंगढ़-बिलाईगढ़

कोरबा में अभा महिला सम्मेलन का सप्तम प्रांतीय अधिवेशन चैतन्य
07-Jan-2024 3:26 PM
कोरबा में अभा महिला सम्मेलन का सप्तम प्रांतीय अधिवेशन चैतन्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 7 जनवरी। अभामा महिला सम्मेलन के द्वारा सप्तम प्रांतीयअधिवेशन चैतन्य का आयोजन 9 जनवरी को किया गया है। कार्यक्रम का आतिथ्य कोरबा शाखा द्वारा किया जाएगा जिसकी अध्यक्ष मनीषा गोयल है। पूरा कार्यक्रम प्रांतीय अध्यक्ष के बैनर तले संपन्न होगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल एवं विशिष्ट अतिथि के आसंदी पर विराजित होंगे, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, अतिथि के रूप में मंचासीन होंगे अशोक मोदी, राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, अंचल प्रमुख शारदा मेहरिया राष्ट्रीय संबंध समन्वय प्रमुख सुधा अग्रवाल, राष्ट्रीय वित्त प्रबंधन रेखा महमिया,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लता सांवरिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गीता अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष उषा अग्रवाल अतिथि के तौर पर विराजमान होंगे। प्रदेश अध्यक्ष  सरोज सुनालिया ने बताया कि इस सप्तम प्रांतीय अधिवेशन चैतन्य में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

ज्ञात हो कि प्रांतीय अधिवेशन 9 जनवरी 24 को कोरबा के ऑडिटोरियम हाल में होने जा रहा है। विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई है। कार्यक्रम का श्रीगणेश सुबह 9 से आध्यात्मिकता झंडा प्रतियोगिता, सुबह सद्भावना रैली के दौरान साइज 24 इंच /30 इंच सम्मेलन का लोगों अति आवश्यक, मिलेट्स व्यंजन प्रतियोगिता मीठा नमकीन दोनों में कोई भी मार्किंग ओवरऑल, नारी एक रूप अनेक नृत्य नाटिका समय 3 मिनट, रजिस्टर मेंटेन प्रतियोगिता, फाइल मेंटेन प्रतियोगिता,सर्वाधिक शाखा सदस्यों की उपस्थिति, बेस्ट ड्रेस कोड साड़ी, बेस्ट परिधान एकल महिला के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई है यह जानकारी सरोज सुनालिया प्रदेश अध्यक्ष,प्रेमा अग्रवाल प्रदेश सचिव, प्रीति मोदी प्रदेश कोषाध्यक्ष के द्वारा प्रेस को दी गई है।


अन्य पोस्ट