सारंगढ़-बिलाईगढ़
बिलाईगढ़ से कविता प्राण लहरे व सारंगढ़ से उत्तरी जांगड़े विजयी रहे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरसींवा, 5 दिसंबर। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला जिसमें दो विधानसभा सीट है। दोनों अजा के लिए आरक्षित है जहाँ दोनों ही विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जिला निर्माण का लाभ उठाते हुए जीत हासिल कर ली। सारंगढ़ में कांग्रेस के उत्तरी गनपत जांगड़े एवं बिलाईगढ़ में कविता प्राण लहरे विजयी रहे। सारंगढ़ से उत्तरी जांगड़े ने 29697वोट से एवं बिलाईगढ़ से कविता लहरे ने 17939 वोट से विजय हासिल की। दोनों ही सीट में भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे।
सारंगढ़ से जांगड़े ने लगातार दो बार जीत हासिल कर यह रिकार्ड तोड़ दी कि यहाँ लगातार दो बार कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीतता। सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हर पांच साल बाद चुनावी मैदान में नया चेहरा देखने को मिलता है, जिसमें भाजपा - कांग्रेस और बसपा तीनों प्रमुख पार्टियां अपने अपने प्रत्याशी उतारती हैं, पर 2008 में परिसीमन के बाद सबसे ज्यादा नुकसान बसपा को हुआ है। यहाँ बसपा ने 1998 एवं 2003 में विजय दर्ज किए थे। पर परिसीमन के बाद बसपा संगठन बहुत कमजोर हो गया आज उनके प्रत्याशी को लगभग 13 हजार वोट मिले।
इसी तरह बिलाईगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कविता लहरे विजयी रही। उसने भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश जांगड़े को वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
बिलाईगढ़ सीट की गिनती में कश्मकश की स्थिति रही। मतगणना के पांचवे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी आगे रही उसके बाद 12 वे राउंड तक बसपा प्रत्याशी बढ़त बना रहे थे पर अंतिम 6 राउंड में कांग्रेस की कविता लहरे विजयी बढ़त अंतिम समय तक बढ़ाते हुए 17939 वोटों से जीत हासिल कर ली।
भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश लाल को 63708 एवं बसपा प्रत्याशी श्याम टंडन को 61920 वोट प्राप्त की। कविता ने अपनी जीत का पूरा श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, क्षेत्र की मतदाताओं एवं नारी शक्ति को दी है जिस सबकी मेहनत एवं आशीर्वाद से एक बेटी को जीत दिलाकर एवं विजय रूपी आशीर्वाद देकर क्षेत्र की सेवा करने का मौका दी है, उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में विकास की गंगा बहाना है, नारी शक्ति को आगे बढ़ाना है। भय एवं अत्याचार को मिटाना है।
वहीं सारंगढ़ की विधायक जांगड़े ने अपनी जीत का श्रेय कांग्रेस परिवार के साथ ही मतदाताओं को भी दी है। उन्होंने क्षेत्र में हरसम्भव विकास की बात कही है।
सरसींवा में जहा भाजपा के सरकार बनने की खुशी भाजपाइयों ने आतिशबाजी की वही कांग्रेसियों ने बिलाईगढ़ विधानसभा में जीत पर अतिशबाजी करते हुए साउंड सिस्टम डीजे बजाकर नारेबाजी कर जीत का इजहार की। बसपा ने भी 6 वे से 12 वे राउंड तक बढ़त बनाने पर खुशी ब्यक्त करते हुए आतिशबाजी की पर 13 वे राउंड में पिछडऩे के बाद पिछड़ते गए और अंत में तीसरा पोजीसन में आना पड़ा। बिलाईगढ़ विधानसभा में पूरे समय तक कश्मकश की स्थिति बनी हुई थी।


