सारंगढ़-बिलाईगढ़

22 सौ से अधिक किसानों ने बेचें धान
21-Nov-2023 2:55 PM
22 सौ से अधिक किसानों ने बेचें धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 21 नवंबर।
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर डॉ. सिद्दकी के निर्देश पर 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हुई थी। इस विषय को लेकर जब खाद्य कलेक्टर चित्रकांत ध्रुव से चर्चा हुई तो उन्होंने प्रेस को बताया कि -जिले के सारंगढ़ , बरमकेला , बिलाईगढ़ तीनों विकासखंड में 65 सहकारी समितियां है। जिनके उपार्जन केंद्र 86 है , इन धान खरीदी केंद्रों में शासन द्वारा सत्र 2023 - 2024 के लिए खरीदी लक्ष्य 399837 (में.टन) धान खरीदी का लक्ष्य है, पंजीकृत किसानों की कुल संख्या 87 121 है , जिनमें से दिनांक 19 नवंबर की स्थिति में 801किसानों ने धान विक्रय किया, शेष किसानों की संख्या 86220 है। धान विक्रय  प्रक्रिया को पारदर्शीय बनाने के लिए 2260 टोकन  धान विक्रय क्रेंद्र हेतु काटे गये थे , जबकि 2206 टोकन में ही धान खरीदी कार्य संपन्न हुआ है । धान खरीदी केंद्रों में मोटा , पतला , सरना तीन किस्म की धान खरीदी की जाएगी । 19 नवंबर की स्थिति में मोटा धान 4703 . 92 क्वि. वहीं पतला धान की बोहनी नहीं हुई है।  सरना 372 . 36 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। अभी तक खरीदी गई धान की स्थिति यह है कि - 5076.28 क्विंटल धान की खरीदी हुई हैं। 

खाद्य कलेक्टर चित्रकांत ध्रुव ने बताया कि 64 राइस मिलों के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिसमें एक राइस मिल का पंजीयन हुआ है, लेकिन धरोहर राशि जमा न होने की स्थिति में डीओ जारी नहीं किया गया है। मिलर्स द्वारा उठाए गए धान की मात्रा निरंक है ।
 वर्तमान में उपार्जन केंद्र में 5076 28 क्विंटल धान संग्रहित है।
 


अन्य पोस्ट