सारंगढ़-बिलाईगढ़

गोमर्डा अभ्यारण्य की थीम पर आदर्श मतदान केन्द्रों को मॉडल मतदान केन्द्र के रूप में किया जा रहा प्रदर्शित
15-Nov-2023 7:53 PM
गोमर्डा अभ्यारण्य की थीम पर आदर्श मतदान केन्द्रों को मॉडल मतदान केन्द्र के रूप में किया जा रहा प्रदर्शित

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 नवंबर। गोमर्डा अभ्यारण्य की थीम पर जिले के आदर्श मतदान केन्द्रों को मॉडल मतदान केन्द्र के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आदर्श मतदान केन्द्र एवं संगवारी मतदान केन्द्रों के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने निर्देश दिए थे। उन्होंने इन मतदान केन्द्रों को मॉडल जिले के धरोहर या अन्य अच्छी थीम पर प्रदर्शित करते हुए मतदान केन्द्र बनाने के निर्देश दिए थे जिससे मतदान करने वाले मतदाताओं को आकर्षित किया जा सके।

उक्त निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त आदर्श मतदान केन्द्रों एवं दिव्यांग संगवारी मतदान केन्द्रों को मॉडल मतदान केन्द्र के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के पुरातात्विक धरोहरों, वन्य जीव जंतुओं एवं पुरातन मंदिरों की कलाकृतियों को मतदान केन्द्रों की दीवारों पर प्रदर्शित किया जा रहा है ताकि मतदाता अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पर्व मतदान में अपनी सहभागिता दें।


अन्य पोस्ट