सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरसीवां, 11 नवंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। लगातार मोदी जी केवल जुमला फैला रहे हंै, 15 वर्षों तक रमन सिंह की सरकार ने केवल किसानों को झूठ बोलकर ठगा है, रमन सिंह का ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको उसने ठगा नहीं।
श्री बघेल शुक्रवार को बिलाईगढ़ विधानसभा के नगर पंचायत पवनी के स्कूल मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी आमसभा में क्षेत्र के आसपास से हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, किसानों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरे को वोट देने की अपील की, वहीं मुख्यमंत्री ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार किसान, मजदूर के हितों के लिए कार्य कर रही है, लेकिन भाजपा की सरकार केवल झूठ बोलकर जनता को ठगा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 2 घंटे में ऋ ण माफ किया जाएगा। साथ ही 200 यूनिट तक बिजली का बिल आने पर कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। किसानों से 20 क्विंटल धान कांग्रेस की सरकार खरीदेगी। भूमिहीन परिवारों को 10 हजार रुपए भी देगी। साथ ही प्रत्येक परिवार को 500 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर छत्तीसगढ़ सरकार देगी।
चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं कांग्रेस की घोषणा पत्र का व्याख्या करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरूण मालाकार, रवि भारद्वाज ,कौशलेश दुबे ,राम नारायण भट्ट लता जटवार नीतीश बंजारे अमित राजा अग्रवाल कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


