सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 11 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में कोसीर क्षेत्र के 400 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस नेता यशवंत लहरे ने अपने 400 से अधिक साथियों के साथ भाजपा का दामन थामा।
भाजपा के युवा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद खटकर के अगुवाई में यशवंत लहररे ने भाजपा के बड़े पदाधिकारीयों के समक्ष भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। यशवंत लहरे के भाजपा प्रवेश से जहां पर कांग्रेस में खलबली मची हुई है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी को कोसीर क्षेत्र में युवाओं की व कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज मिली है। निश्चित तौर पर इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बढ़त की ओर लगातार बढ़ रही है और चुनाव निर्णय मैं यह बीजेपी सदस्यता अभियान बहुत असर करेगा।
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभाष जालान चुनाव के जिला प्रभारी व धनबाद के विधायक राज सिन्हा एवं विधानसभा चुनाव के चुनाव संचालक गुरुपाल भल्ला, विधानसभा के चुनाव प्रभारी मदन स्नेही समेत भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुभाष जालान ने अपने उद्बोधन के दौरान जहां नए कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो वही गुरुपाल भल्ला ने भी सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में जोर-जोर से मेहनत और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनाना है और शिव कुमारी सारधन चौहान को जिताना है। इस दौरान धनबाद के विधायक राजसिन्हा ने भी सभा को संबोधित किया एवं युवा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।


